2022 तक मालामाल होंगे किसान

By: Aug 21st, 2017 12:05 am

बरठीं  —  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के किसानों पर तीन वर्षों तक अध्ययन किया है। इसके बाद उनकी आय को दोगुना करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा वर्ष 2022 तक सभी किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा, जिसके लिए भारत सरकार प्रयासरत है। श्री नड्डा कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में संकल्प से सिद्धि न्यू इंडिया मंथन कार्यक्रम के तहत जिला भर के सैकड़ों किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत देश भर के किसान लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के नुकसान पर छोटे से प्रीमियम पर बड़ा बीमा किया जा रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश बदलने के लिए अच्छी सोच, अच्छी नीति होनी चाहिए। उन्होंने वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि एक वन ड्रॉप मोर क्रॉप के लिए प्लान तैयार कर भारत सरकार को भेंजे। यूरिया की कालाबाजारी को रोकने व किसानों तक आसानी से पहुंचाने के लिए यूरिया को नीम कोटिड कर दिया गया। उन्होंने कहा कि किसान जैविक खेती की ओर अधिक ध्यान दें। इस मौके पर विधायक रिखी राम कौंडल ने केवीके के वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि जब से यहां केवीके ने कार्य करना शुरू किया है तब से जिला भर के किसानों की आय में इजाफा हुआ है। इस मौके पर समस्त किसानों व अधिकारियों ने स्वच्छ भारत, गरीबी, आतंकवाद, सांप्रदाय व जातिवाद मुक्त भारत बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर डीएस पंत, डा. जयदेव, डा. रविंद्र सिंह, डा. केएस वर्मा, डा. संजय, सीमा शाह सहित किसानों ने हिस्सा लिया।

नड्डा से मिलने उमड़ी समर्थकों की भीड़

बिलासपुर— बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिलने के लिए सुबह से ही उनके आवास विजयपुर में समर्थकों का तांता लगा रहा। इसी कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा सदर युवा नेता रूपलाल ठाकुर ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा सदर की गतिविधियों से अवगत करवाया। रूपलाल ठाकुर ने बताया कि इस मौके पर उन्होंने केंद्र की ओर से हिमाचल को मिल रही अथाह आर्थिक सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।  इस मौके पर बृजलाल ठाकुर, रामलाल ठाकुर, स्वतंत्र सांख्यान, जोगेंद्र ठाकुर, देवेश चंदेल, आशीष ढिल्लों, नंद किशोर शर्मा आदि मौजूद थे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App