कांगड़ा रैली के लिए तैयारियां तेज

By: Sep 10th, 2017 12:03 am

सफल आयोजन के लिए पांडे-शांता कुमार ने दिए दिशा-निर्देश

NEWSकांगड़ा— कांगड़ा में होने वाली भाजयुमो की हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को इसी के चलते कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रभारी मंगल पांडे, सांसद शांता कुमार ने जिला प्रभारियो को रैली सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना तय हुआ है। उन्होंने युवाओं से रैली को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने का आह्वान किया है। साथ ही जनता का भी सहयोग मांगा है कि दो रुपए से दो हजार रुपए तक योगदान करें, ताकि रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाया जा सके। महिलाएं भी इस में बढ़-चढ़कर भाग लें। बैठक में प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए अनुशासन, संयम और सुरक्षा का मंत्र अपनाने पर बल दिया। इसी मंत्र से रैली ऐतिहासिक बनेगी और युवा शक्ति कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। कांगड़ा में 22 सितंबर को होने वाली युवा हुंकार रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली को संबोध्ति करेंगे। श्री पांडे ने कहा कि रैली में एक लाख युवा शामिल होंगे। रैली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। व्यस्था समितियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा प्रदेश का नौजवान प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोशित है। भ्रष्टाचार, माफिया राज, बेरोजगारों के साथ अन्याय, नारी सुरक्षा को लेकर युवा 22 सितंबर को हुंकार भरने आ रहा है। युवाओं में प्रदेश सरकार के खिलाफ कितना गुस्सा है, वह कांगड़ा की रैली में दिख जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि रैली में युवा, महिलाएं भी भारी संख्या में भाग लेंगी और किसान-दलित हर वर्ग से युवा इस रैली में भाग लेंगे। प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार ने कहा कि रैली में हर बूथ के युवा शामिल होंगे। बैठक में संगठन मंत्री पवन राणा भी मौजूद रहे।

रैली 1990 की तरह होगी ऐतिहासिक

कांगड़ा— लोकसभा सांसद  शांता कुमार ने कहा कि युवा मोर्चा हुंकार रैली में विराट स्वरूप दिखने वाला है। उन्होंने कहा कि 1990 की रैली एक ऐतिहासिक रैली थी। उस समय 14 दिन की पद यात्रा की थी, उसके बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ था, यह रैली भी उसी तरह की ऐतिहासिक रैली होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App