‘खेलो इंडिया’ के लिए 1756 करोड़ रुपए

By: Sep 21st, 2017 12:05 am

NEWSनई दिल्ली — सरकार ने देश में खेलों के विकास के लिए खेलो इंडिया को और चुस्त दुरुस्त करते हुए 2017-18 से 2019-20 तक की अवधि में इस कार्यक्रम के लिए 1756 करोड़ रुपए का बजट रखा है। नए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद खेलो इंडिया कार्यक्रम में सुधार और नए बदलाव लाने की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल में देश में खेलों के विकास के लिए खेलो इंडिया राष्ट्रीय कार्यक्रम योजना में बदलाव और सुधार को मंजूरी दे दी है। श्री राठौर ने बताया कि इसके तहत 2017-18 से 2019-20 तक की अवधि के लिए 1756 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। सरकार ने हाल ही में आगामी ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टॉप योजना में चुने गए 152 एथलीटों को हर महीने 50-50 हज़ार रुपए का भत्ता देने की भी घोषणा की थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App