‘भारत एक विमर्श’को मिलेगा राजभाषा गौरव पुरस्कार

By: Sep 8th, 2017 12:03 am

newsशिमला —  जिला शिमला की कंचन शर्मा द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘भारत एक विमर्श’ को भारत सरकार द्वारा राजभाषा गौरव के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह 14 सितंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। भारत के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समारोह के मुख्यातिथि होंगे और पुरस्कार उनके कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। पुरस्कार में कंचन शर्मा को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह के साथ एक लाख पच्चीस हजार रुपए की सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी। इससे पहले इस वर्ष विश्व हिंदी साहित्य परिषद द्वारा हंगरी में आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन में कंचन शर्मा को हिंदी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए हिंदी साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसमें प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इसके साथ कंचन शर्मा को एचपीयू कुलपति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘वूमन अचीवर्स अवार्ड’ 2017 से सम्मानित किया गया है। अपनी उत्कृष्ट कविताओं के लिए अलाहाबाद की गुफ्तगू संस्था द्वारा इसी वर्ष कंचन शर्मा को सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार उन्हें काव्य संग्रह के लिए दिया गया, जिसका आकाशवाणी शिमला का कंचन शर्मा की ही आवाज में कई बार प्रसारण हो चुका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App