सोलन देश मे सेकेंड, कांगड़ा प्रदेश में टॉपर

By: Sep 2nd, 2017 12:03 am

स्वच्छता मिशन में हिमाचल प्रदेश का योगदान देशभर में सराहा जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा छेड़े गए मिशन को पहाड़ ने हर हाल में साकार करने की ठान ली है और इस दिशा में बेहतर काम भी हो रहा है , इसी का नतीजा है कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार जिला सोलन ने हासिल किया है…

NEWSबीबीएन— हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला  को राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडे़कर से नई दिल्ली में शुक्रवार को सोलन के उपायुक्त राकेश कंवर ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार ‘स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय’ प्रयास के अंतर्गत प्रदान दिया गया।  राकेश कंवर ने नई दिल्ली से बताया कि सोलन जिला को विद्यालय स्वच्छता के लिए देशभर के 11 सर्वश्रेष्ठ जिलों में चुना गया था। इनमें सोलन देश में दूसरे स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि जिला को शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर दो पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें एक पुरस्कार सोलन जिला को सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए तथा दूसरा पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटियां नालागढ़ को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार वर्ष 2016-17 के लिए दिया गया।  उपायुक्त ने कहा कि इन पुरस्कारों के लिए देशभर के 3.5 लाख से अधिक विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 2.68 लाख विद्यालयों ने आत्म मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की। इसके उपरांत सभी विद्यालयों का जिला, राज्य तथा राष्ट्रीस स्तर पर मूल्यांकन किया गया। इस प्रक्रिया के उपरांत देशभर से 648 विद्यालयों को चुना गया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के उपरांत उक्त 648 विद्यालयों का भारत सरकार द्वारा ‘थर्ड पार्टी’ द्वारा स्वतंत्र मूल्यांकन करवाया गया। इस प्रक्रिया में अंतिम रूप से देश के 172 विद्यालय चुने गए। उन्होंने कहा कि इन 172 विद्यालयों में   राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाटियां को चुना गया।  उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय प्रयास के तहत् सोलन जिला को पुरस्कार मिलने पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यापकों तथा छात्रों को बधाई दी।

बैजनाथ की क्योरी पंचायत ने जीता महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार

बतौर पुरस्कार मिलेंगे दस लाख, पांच सितंबर को हमीरपुर में सम्मान समारोह

NEWSबिलासपुर— महर्षि वाल्मीकिसंपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार में कांगड़ा जिला के बैजनाथ की क्योरी  पंचायत 10 लाख के पुरस्कार की हकदार बनी है। क्पंचायत ने संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार में प्रदेश भर की सभी पंचायतों को पछाड़ते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया है। हमीरपुर में चार सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में क्योरी पंचायत को विजेता के खिताब से नवाजने के साथ ही पुरस्कार की दस लाख की राशि भी सौंपी जाएगी। इस राज्य स्तरीय पुरस्कार के साथ ही शिमला डिविजन में किन्नौर की बाड़ी पंचायत, कांगड़ा डिवीजन में ऊना की अजोली और मंडी डिवीजन में मंडी जिला की ग्राम पंचायत पिपली को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पांच-पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के उप निदेशक सुभाष गौतम ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा खंड स्तर पर अव्वल रहने वाली पंचायतों को एक-एक लाख जबकि जिला स्तर पर अव्वल रहने पर तीन लाख रुपए मिलेंगे।

बिलासपुर— जिला की पंतेहड़ा,  बैरी रजादियां,  हीरापुर और बैहल पंचायत को  एक-एक लाख और घुमारवीं की मरहाणा   तीन लाख की पुरस्कार राशि मिलेगी।

चंबा— जिला के भरमौर की लामू,   समलेऊ, गेहरा, हुडान, मांझली,  बोंदेही और राजनगर को एक-एक लाख और लोथल तीन लाख की राशि से नवाजा जाएगा।

मंडी — बुहला भड़यादा,  कोट,  कस,   शरान,  जुकैन, सेरी बंगला,  खलाणु,   सुनाह, लंबा व थान तथा  महादेव पंचायत को एक-एक लाख और स्वामांहू को  तीन लाख की राशि प्रदान की जाएगी।

शिमला—जिला में गीह कोहबाग,  ओगली,  केल्वी,  बड़ागांव,   ननखड़ी,  झाकड़ी,   बिजमल,  परली, शेखत   डिसवाणी को एक-एक लाख और  सराहन और जय पीड़ी माता पंचायत तीन-तीन लाख के पुरस्कार की हकदार बनी हैं।

सिरमौर— पच्छाद, देवनी,  मालगी,   नेहर पब,  सैंज,  िबाली कोटी एक-एक लाख और  डिलमन पंचायत को तीन लाख रुपए बतौर पुरस्कार मिलेंगे।

सोलन— जिला की भारती,  बांजनी,  बुघर कनैतां, भूमती, खेड़ा को एक -एक लाख और कंडाघाट क्वरग को तीन लाख मिलेंगे।

हमीरपुर— जिला  की नाल्टी,  भुक्कड़,  कलवाल,   बड़ा,  टिहरा,  पंढेर एक-एक लाख और सकरोह को तीन लाख मिलेंगे।

कांगड़ा— धर्मशाला की मनेड़,  सरूहत, दरंग,जोकी तोकी,  सलियाणा,   बलोह,  चांबी, घुरकल, मकरोटी,  कोट प्लाहड़ी, सलोल, नंदपुर भटोली, ननाहर,  धजाग,चकवाड़ी को एक-एक लाख और रतियाड़ व नढ़ोली पंचायत को तीन लाख मिलेंगे।

किन्नौर — जिला की शौंग,  नेसंग,  पुनंग को एक-एक लाख और सापनी को तीन लाख मिलेंगे,

कुल्लू— ब्राण, नलहाच,  मुहान,  सरघा को एक-एक लाख और तलूणा तीन लाख की हकदार होगी,

लाहुल-स्पीति – जिला की गौशाल, स्पिति की कुंगरी को एक-एक लाख मिलेंगे।

ऊना— थानाकलां,चुरूड़ू,  बढेरा राजपूतां, कांगड़ और चमियाड़ी पंचायतें क्रमशः 1-1 लाख और 3 लाख के पुरस्कार से की हकदार बनी हैं। राज्य स्तरीय समारोह के दौरान इन पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App