आज और कल बारिश

By: Oct 23rd, 2017 12:01 am

शिमला  – प्रदेश में सोमवार से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार-मंगलवार को एक-दो जगह गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि विभाग ने राज्य भर में 25 से 28 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान सुबह-शाम ठंड बढ़ने की उम्मीदें जताई जा रही हैं, जबकि राज्य के मैदानी इलाकों में सप्ताह भर मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क बना रहा, मगर ठंडी हवाओं के चलने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शाम के समय ठंड का प्रकोप रहा। प्रदेश के ऊना व धर्मशाला को छोड़कर रविवार को प्रदेश के अधिकतम क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। सुंदरनगर व भुंतर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई है।  शिमला, कल्पा और कांगड़ा में एक डिग्री तक तापमान गिरा है। शिमला में अधिकतम तापमान 22, सुंदरनगर में 29, भुंतर में 28, कल्पा में 18.4, धर्मशाला में 26.4, ऊना में 36, नाहन में 27.4, सोलन में 27 और कांगड़ा में 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि पहले के मुकाबले एक से दो डिग्री कम आंका गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App