खतरों की खिलाड़ी, शार्क संग तैराकी

By: Oct 6th, 2017 12:04 am

शार्क को दुनिया की सबसे खतरनाक मछलियों में से एक माना जाता है। इसके पास फटकने का मतलब मौत को सीधा न्यौता देना है। मगर इसके बाद भी कई लोग शार्क के साथ खेलते हैं। ये तब और भी रोमांचक हो जाता है, जब शार्क के साथ पूल में खेलने वाली कोई लड़की हो। बहामास के शार्क स्कूल का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सफेद स्विम सूट में एक लड़की बिना डरे शार्क के साथ पूल में स्वीमिंग कर रही है। शार्क मछलियों में सबसे खतरनाक मानी जाती है। इनसान के खून की गंध मिलते ही शार्क उन पर हमला कर देती है। ऐसे में इस लड़की का पूल में उतर कर ढेरों शार्क के बीच में स्विमिंग करना लोगों के रौंगटे खड़ा करने के लिए काफी है। स्कूल ऑफ शार्क में यह लड़की पूल में लाल मीट के कुछ टुकड़े डालने के बाद पानी में कूद गई। इसके बाद वह पानी में घंटों शार्क के बीच खेलती रही और फिर वह बाहर निकल आई। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी लड़की ने ऐसा किया हो। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो शेयर किया गया है, लोग लगातार इस बहादुर लड़की को सलाम कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App