जिला में हर्षोल्लास से मनाया दीपावली पर्व

By: Oct 23rd, 2017 12:05 am

नाहन  —  दीपों के त्योहार दीपावली की पूरे जिला में धूम रही। जिला सिरमौर के शहरों में भले ही इस पर्व पर गिफ्ट्स और मिठाइयों का प्रचलन है, लेकिन जिला के गिरिपार क्षेत्र में दीपावली पर पारंपरिक व्यंजन परोसे जाते है। दिवाली पर जिला भर में जहां दिनभर गिफ्ट्स और मिठाइयों का आदान-प्रदान चलता रहा, वहीं शाम होते ही पटाखों की आवाज से शहर और गावों गूंजायमान हुए।  रोशनी के इस पावन पर्व पर इस चाइनीज पटाखों और लडि़यों का इस बार कम खरीद हुई। लोगों ने दियो का अधिक प्रयोग किया। जिला का गिरिपार ऐसा क्षेत्र है, जहां ठीक एक महीने बाद बूढ़ी दिवाली होती है।

चुनावी चर्चा

प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों का शोर जिला सिरमौर में भी पहुंच गया है।  इन दिनों जिला के शहर और गावों में हर और चुनावी चर्चा है। इन दिनों भाजपा और कांग्रेस में जुबानी युद्ध जोरों पर है साथ ही लोगों को मिलाने का काम भी जोरों पर है। भाजपा के नाराज कांग्रेस में और कांग्रेस के नाराज भाजपा में मिल रहे है। जिला सिरमौर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।

पुलिस प्रशासन ने जिला की सीमाएं की सीज

चुनावों को शांति पूर्वक निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरे जिला में नाकाबंदी कर दी है।  साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की नियमित चैकिंग कर रही है। पुलिस ने जिला सिरमौर में 13 नाके लगाए है। इसके अलावा पुलिस से स्पेशल पेट्रोलिंग टीमें और फ्लाइंग स्कवायड़ भी गठित की है जो पूरे जिला में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगी।

चुनावी समीक्षा लेने पहुंचे चुनावी आयुक्त

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव का जायजा लेने के लिए प्रदेश के चुनाव आयुक्त पुष्पेंद्र राजपूत गत दिनों जिला सिरमौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न केवल चुनावों का जायजा लिया बल्कि अधिकारियों को कड़े निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया की इस मर्तबा जिला सिरमौर में महिलाओं की अधिक भागीदारी के लिए दस पोलिंग बूथ महिला स्पेशल बनाए गए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App