जींद में कैदी की हृदय गति रुकने से मौत

By: Oct 16th, 2017 12:02 am

जींद  —  हरियाणा के जींद जिला कारागार में नशीले पदार्थों के जुर्म में सजा काट रहे एक कैदी की रविवार को हृदय गति रूकने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा कालोनी के सुशील(50) को नशीले पदार्थ की तस्करी करने के जुर्म में दस साल की सजा हुई थी। वह पिछले चार साल से सजा काट रहा था।  सुबह सुशील को सीने में दर्द की शिकायत पर जेल अस्पताल से सामान्य अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस तथा मृतक के परिजन सामान्य अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि उसका पति दिल की बीमारी का मरीज था। इसके बारे में जेल प्रशासन को भी मालूम था। रोहतक पीजीआई में उसका इलाज चला हुआ था। पीजीआई में बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी थी और साथ ही एक लाख 17 हजार रुपए जेल प्रशासन को जमा करवाने के लिए कहा था। इसके बावजूद जेल प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते उसके पति की मौत हो गई।  लापरवाही के कारण उसके पति की मौत हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App