तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार

By: Oct 23rd, 2017 12:05 am

जन्मदिन विशेष

हिंदी फिल्म जगत में देवेन वर्मा का नाम एक ऐसी शख्सियत के तौर पर लिया जाता है, जिन्होंने न सिर्फ अभिनय की प्रतिभा से बल्कि फिल्म निर्माण और निर्देशन से भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। देवेन वर्मा का जन्म 23 अक्तूबर, 1937 को हुआ। वह साठ के दशक में अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आ गए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1961 में यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘धर्म पुत्र’ से की। 1966 देवेन वर्मा के सिने करियर के लिए अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी देवर, बहारे फिर भी आएंगी और अनुपमा जैसी फिल्में प्रदर्शित हुईं। 1969 में प्रदर्शित फिल्म ‘यकीन’ के जरिए देवेन वर्मा ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। 1977 में प्रदर्शित फिल्म ‘आदमी सड़क का’ में देवेन वर्मा ने ‘आज मेरे यार की शादी है’ गीत गाया था, जो आज भी शादी के मौके पर सुना जा सकता है। देवेन वर्मा को तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देवेन वर्मा के करियर में उनकी जोड़ी अभिनेत्री अरुणा इरानी के साथ काफी पसंद की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App