दिल्ली-चंडीगढ़ को दौड़ी स्पेशल बसें

By: Oct 17th, 2017 12:05 am

धर्मशाला —  दिवाली के त्योहार पर बाहरी प्रदेशों से अपने घरों का रुख करने वाले लोगों के लिए एचआरटीसी ने स्पेशल बसें सोमवार से शुरू कर दी हैं। धर्मशाला बस डिपो की दस बसें चंडीगढ़ तथा दिल्ली के लिए भेजी गई हैं। ये बसें मंगलवार को इन रूटों से चलेंगी, जबकि बुधवार को 18 बसों से विभिन्न रूटों से निगम यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगा। साथ ही त्योहार के बाद भी 20 अक्तूबर से स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए निगम ने अपने काउंटर पर स्पेशल बसों की बुकिंग भी आरंभ कर दी है। मंगलवार को चंडीगढ़ से छह बसें धर्मशाला के लिए आएंगी। इसके अलावा दिल्ली से तीन साधारण जबकि एक वोल्वो बस स्पेशल तौर पर धर्मशाला के लिए चलेगी। इसके बाद त्योहार से पहले बुधवार को भी निगम की स्पेशल बसें चलेंगी। धर्मशाला बस डिपो की दिल्ली से धर्मशाला के लिए सात बसें, चंडीगढ़ से धर्मशाला छह बसें जबकि बद्दी से धर्मशाला के लिए पांच स्पेशल बसें चलेंगी। धर्मशाला बस डिपो द्वारा उक्त रूटों पर चलाई जा रही बसों की बुकिंग मकलोडगंज, धर्मशाला तथा कांगड़ा बस अड्डों पर स्थित टिकट काउंटर पर की जाएगी।

कर्मचारियों को बोनस देगी नसीब लैब

टीएमसी – नसीब लैब प्राइवेट लिमिटेड अपने कर्मचारियों की दीपावली पर बोनस का तोहफा देगी। यह जानकारी लैब के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश गुलेरिया ने दी। उन्होंने बताया कि हमारे कर्मचारी रात-दिन लोगों को बेहतर लैब सेवाएं दे रहे हैं। उनकी जरूरतों और खुशियों का ख्याल रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। इसलिए यह फैसला किया गया। दीपावली से पूर्व कर्मचारियों के खातों में बोनस की राशि डाल दी जाएगी। बता दें कि प्रदेश की पहली प्राइवेट लिमिटेड नसीब लैब में लगभग दो दर्जन कर्मचारी मौजूदा समय में कार्यरत हैं।

बसों की बुकिंग की असुविधा के लिए करें संपर्क

अधिकारी                        दूरभाष नंबर

आरएम धर्मशाला 94180-00534

अड्डा प्रभारी 94180-19742

बस संस्थान धर्मशाला 01892-224903, 227059

बस संस्थान कांगड़ा 01892-260219

खेपन लिपिक, मकलोडगंज       94188-26788


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App