नेताजी के साथ-साथ पत्नियां भी ‘मालामाल’

By: Oct 23rd, 2017 12:05 am

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री की चल संपत्ति… 49,59,070

हरोली —  हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी नामाकंन भरने वाले मुकेश अग्निहोत्री के नाम  49,59,070 की चल संपत्ति है। जबकि पांच करोड़ से अधिक अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम एक करोड़ 46 लाख 45 हजार 485 रुपए की संपत्ति है। जबकि उनकी बेटी के नाम 88 लाख 88 हजार 363 रुपए की संपत्ति है। जबकि इनकी पत्नी के नाम छह लाख की अचल संपत्ति है। वर्ष 2016-17 में भरी रिटर्न के मुताबिक मुकेश अग्निहोत्री की सालाना इन्कम 14 लाख 89 हजार 417 रुपए है। इनकी पत्नी की सालाना इन्कम 19 लाख 45 हजार 774 रुपए तथा बेटी की वार्षिक आय चार लाख 25 हजार 792 रुपए है। मुकेश अग्निहोत्री ने घर निर्माण के लिए प्रदेश विधानसभा से तीस लाख का लोन लिया है। इसमें से 16 लाख 15 हजार 278 रुपए की राशि अभी पेंडिग है। अचल संपत्ति ने मुकेश अग्निहोत्री के पास 160 ग्राम गोल्ड है, जिसकी कीमत चार लाख 75 हजार है। उनकी पत्नी के पास 850 ग्राम गोल्ड है। जिनकी कीमत 25 लाख 23 हजार 437 रुपए है। बेटी के पास 100 ग्राम सोने के तीन लाख कीमत के जेवरात है। जबकि बेटी के पास 15 हजार रुपए कैश है। मुकेश अग्निहोत्री के पास एक सिलेरियो व एक इनोवा गाड़ी है। मुकेश अग्निहोत्री के पत्नी के साथ ज्वाइंट बैंक खाते में 2879812 रुपए, अन्य खाते में 433258 रुपए तथा एक अन्य बैंक खाते में 11 लाख एक हजार रुपए है। जबकि उनकी पत्नी के बैंक खातों में 2825469 रुपए, 1112000 रुपए तथा जीपीएफ खाते में 8149578 रुपए है। उनकी बेटी के खाते में 882665 रूपए, 7010323 रुपए की पांच एफडी, 20000 रुपए की एक एफडी तथा पीपीएफ खाते में 629232 रुपए है। मुकेश अग्निहोत्री व इनकी पत्नी के पास 35-35 हजार रुपए की नकदी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App