प्लाट आबंटन की प्रक्रिया जारी

By: Oct 23rd, 2017 12:05 am

ददाहू, श्रीरेणुकाजी —  अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला को लेकर प्लाट आबंटन के दूसरे दिन तक कि प्रक्रिया में रेणुकाजी विकास बोर्ड को 25 लाख का रेवेन्यू 210 प्लाट की बुकिंग से हो चुका है। रविवार को भी मेला मैदान में प्लाट आबंटन की प्रक्रिया जारी रही। वहीं इस मर्तबा मेला का आकर्षण झूला का प्लाट चार लाख की बोली में गया। जो कि गत वर्ष दो लाख दस में बिका था। आबंटन टीम के कानूनगो हीरा सिंह ने बताया कि झूले की बोली इस मर्तबा तीन लाख 80 हजार से बोली गई, जिसमें तीन व्यवसाइयों ने भाग लिया जबकि उच्चतम बोली यमुनानगर वासी अमजद अली के नाम रही जो कि चार लाख में गई। झूले के लिए दूसरी सर्वाधिक बोली महेश कुमार ने तीन लाख 90 हजार की बोली। इस मर्तबा झूले के प्लाट से बोर्ड को एक लाख 90 हजार की अतिरिक्त आय हुई। जबकि फ्रंट लाइन का प्लाट सर्वाधिक 46 हजार में बिका। गौर हो कि रेणुकाजी मेला में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए फ्रंट लाइन में 341 प्लाट बनाय गए है। जबकि पिछली पंक्ति में 309 प्लॉट तैयार किए गए है। वंही विभागों की प्रदर्शनी के लिए भी 27 प्लाट रखे गए है। रेणुकाजी विकास बोर्ड को मेला मैदान में प्लाट आबंटन से लगभग 70 से 80 लाख की रेवेन्यू प्रतिवर्ष प्राप्त होती है। इस मर्तबा भी 80 लाख तक आय का अनुमान लगाया गया है। प्रतिवर्ष दुकानें लगाने के लिए दुकानदार बाहरी राज्यों से रेणुकाजी में पहुंच रहे है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App