भाजपा ने उतारी पूरी टीम नौ के फेर में फंसी कांग्रेस

By: Oct 20th, 2017 12:06 am

शाहपुर-पालमपुर-मंडी-बल्ह-कुटलैहड़-नालागढ़ ठियोग-शिमला ग्रामीण में फंसे हाथ के प्रत्याशी

शिमला —  भाजपा और कांग्रेस ने दिवाली से ठीक एक दिन पहले विधानसभा चुनाव के लिए अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भाजपा ने पूरे 68 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया, जबकि कांग्रेस 59 पर ही फैसला ले पाई। उसकी नौ बड़ी सीटें विवादों में फंस गई हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पूरी सूची बुधवार को जारी की, जबकि कांग्रेस की विवादित सीटों में शाहपुर-पालमपुर-मंडी-बल्ह-कुटलैहड़-नालागढ़-ठियोग-शिमला ग्रामीण का नाम शामिल है। पहले भाजपा की बात की जाए तो यहां कई टिकट बवाल उठने के बाद बदले भी गए हैं, जबकि मौजूदा विधायकों में से चार का ही टिकट कटा है। इनमें अर्की से गोविंद राम शर्मा, चंबा से बीके चौहान, झंडूता से रिखीराम कौंडल और भोरंज से डा. अनिल धीमान शामिल है। जो सूची जारी की गई है, उसमें कांगड़ा जिला में गद्दी समुदाय का पूरा ख्याल रखा गया है। धर्मशाला से किशन कपूर के समर्थन में जो विद्रोह उठ रहा था और उनके रोने की तस्वीरें मीडिया में आई थी, उसके बाद टिकट बदलकर उन्हें दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद शांता कुमार के साथ बैठक के बाद यह प्रगति हुई है। पार्टी ने प्रदेश में युवा जोश व बुजुर्गों का होश टिकट वितरण में बरकरार रखा है। कई नए चेहरों को भी उतारा गया है। पालमपुर से दबाव की राजनीति के बावजूद प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदू गोस्वामी का टिकट फाइनल किया गया है। यहां से शांता कुमार द्वारा प्रवीण शर्मा को टिकट दिए जाने की जोरदार वकालत की जा रही थी। फतेहपुर से पूर्व सांसद कृपाल परमार को उतारा गया है, जबकि ज्वालामुखी से रमेश धवाला को पार्टी ने फिर से टिकट दिया है। नगरोटा से भाजपा में जाने की अटकलों के लिए चर्चित रहे परिवहन मंत्री जीएस बाली का मुकाबला अरुण कुमार कूका करेंगे।  मंडी सदर से हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले पंडित सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा को टिकट दिया गया है। बिलासपुर सदर से पूर्व उम्मीदवार व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर जेपी नड्डा के खास समर्थक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष ठाकुर को टिकट दिया गया है। झंडूता से मौजूदा विधायक रिखीराम कौंडल का भी टिकट कटा है। उनके स्थान पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेआर कटवाल को टिकट दिया गया है। उधर, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने 59 उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब अर्की से चुनाव मैदान में उतरेंगे। लंबी जद्दोजहद के बाद पार्टी ने यह सूची फाइनल की है, लेकिन अब भी नौ सीटें फंसी हुई हैं। भाजपा द्वारा बुधवार शाम को सूची जारी किए जाने के बाद कांग्रेस ने इस पर गौर फरमाते हुए अपनी सूची भी जारी की है। कयास भी ऐसे ही थे कि कांग्रेस वेट एंड वॉच की मुद्रा में है। बहरहाल मौजूदा करीब सभी विधायकों के टिकट सुरक्षित रखे गए हैं। कांग्रेस मिशन रिपीट के दावे कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पार्टी आलाकमान को आश्वस्त किया है कि टिकट उनकी मर्जी से बांटे जाएं तो मिशन रिपीट होगा। टिकट वितरण में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की चली है, इसमें दो राय नहीं। अब देखने वाली बात यह होगी कांग्रेस का मिशन रिपीट होता है या फिर भाजपा का मिशन 50 प्लस सफल रहता है।

      भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी
जिला चंबा
क्षेत्र भाजपा कांग्रेस
चुराह हंसराज सुरेंद्र भारद्वाज
भरमौर जिया लाल कपूर ठाकुर सिंह भरमौरी
चंबा पवन नैय्यर नीरज नैय्यर
डलहौजी डीएस ठाकुर आशा कुमारी
भटियात  विक्रम सिंह जरियाल कुलदीप सिंह पठानिया
जिला कांगड़ा
नूरपुर राकेश पठानिया अजय महाजन
इंदौरा रीता धीमन कमल किशोर
फतेहपुर कृपाल परमार सुजान सिंह पठानिया
जवाली अर्जुन सिंह ठाकुर चंद्र कुमार
देहरा रविंद्र सिंह रवि विप्लव ठाकुर
जसवां परागपुर विक्रम सिंह सुरेंद्र मनकोटिया
ज्वालामुखी रमेश धवाला संजय रतन
जयसिंहपुर रविंद्र धीमान यादविंदर गोमा
सुलाह विपिन सिंह परमार  जगजीवन पाल
नगरोटा बगवां अरुण कुमार (कूका) जीएस बाली
कांगड़ा संजय चौधरी पवन काजल
शाहपुर सरवीण चौधरी विवाद
धर्मशाला किशन कपूर सुधीर शर्मा
पालमपुर इंदू गोस्वामी विवाद
बैजनाथ मुल्खराज प्रेमी किशोरी लाल
जिला लाहुल स्पीति
लाहुल-स्पीति रामलाल मार्कंडेय रवि ठाकुर
जिला कुल्लू
मनाली गोविंद सिंह ठाकुर विवाद
कुल्लू महेश्वर सिंह विवाद
बंजार सुरेंद्र शौरी आदित्य विक्रमसिंह
आनी किशोरी लाल बंशी लाल
जिला मंडी
करसोग हीरा लाल मनसा राम
सुंदरनगर राकेश जम्वाल सोहन लाल ठाकुर
नाचन विनोद कुमार लाल सिंह कौशल
सराज जय राम ठाकुर चेतराम ठाकुर
दरंग जवाहर ठाकुर कौल सिंह ठाकुर
जोगिंदरनगर गुलाब सिंह ठाकुर जीवनलाल ठाकुर
धर्मपुर महेंद्र सिंह ठाकुर चंद्रशेखर
मंडी अनिल शर्मा विवाद
बल्ह इंद्र सिंह गांधी प्रकाश चौधरी
सरकाघाट कर्नल इंद्र सिंह पवन ठाकुर
जिला हमीरपुर
भोरंज कमलेश कुमारी सुरेश कुमार
सुजानपुर प्रेम कुमार धूमल राजेंद्र राणा
हमीरपुर नरेंद्र ठाकुर कुलदीप पठानिया
बड़सर बलदेव शर्मा इंद्रदत्त लखनपाल
नादौन विजय अग्निहोत्री सुखविंदर खुक्खू
जिला ऊना
चिंतपूर्णी बलवीर सिंह चौधरी कुलदीप कुमार
गगरेट राजेश ठाकुर राकेश कालिया
हरोली राम कुमार शर्मा मुकेश अग्निहोत्री
ऊना सतपाल सिंह सत्ती सतपाल रायजादा
कुटलैहड़ वीरेंद्र कंवर विवाद
जिला बिलासपुर
झंडूता जेआर कटवाल डा. वीरू राम
घुमारवीं राजेंद्र गर्ग राजेश धर्माणी
बिलासपुर सुभाष ठाकुर बंबर ठाकुर
श्री नयनादेवी रणधीर शर्मा रामलाल ठाकुर
जिला सोलन
अर्की रतन सिंह पाल वीरभद्र सिंह
नालागढ़ कृष्ण लाल ठाकुर विवाद
दून परमजीत (पम्मी) राम कुमार
सोलन राजेश कश्यप धनीराम शांडिल
कसौली राजीव सहजल विनोद सुल्तानपुरी
जिला सिरमौर
पच्छाद सुरेश कुमार कश्यप गंगूराम मुसाफिर
नाहन राजीव बिंदल अजय सोलंकी
श्री रेणुकाजी बलबीर चौहान विनय कुमार
पांवटा साहिब सुखराम चौधरी किरनेश जंग
शिलाई बलदेव सिंह तोमर हर्षवर्धन चौहान
जिला शिमला
चौपाल बलवीर सिंह वर्मा सुभाष मंगलेट
ठियोग राकेश वर्मा विवाद
कुसुम्पटी  विजय ज्योति सेन अनिरुद्ध सिंह
शिमला सुरेश भारद्वाज हरभजन सिंह भज्जी
शिमला ग्रामीण प्रमोद शर्मा विवाद
जुब्बल कोटखाई नरेंद्र बरागटा रोहित ठाकुर
रामपुर प्रेम सिंह द्रैक नंद लाल
रोहडू शशि बाला मोहन लाल ब्राक्टा
किन्नौर तेजवंत नेगी

जगत सिंह नेगी

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App