मारबल का कैसे रखें ध्यान

By: Oct 15th, 2017 12:05 am

घर के अंदर के हिस्से में मारबल लगाने से इसकी खूबसूरती कई गुना  बढ़ जाती है, परंतु इसे बरकरार रखने के लिए आपको खास ध्यान देने की जरूरत है। मारबल  काफी नाजुक होता है, इसलिए  हमेशा इसे पीएच नेचुरल या जेंटल क्लीनर से ही साफ  करना चाहिए। जब एसिड युक्त भोजन या तरल मारबल के फर्श पर गिरता है, तो सतह पर एक धब्बा बन जाता है। यह निशान सिक्के जितना बड़ा हो सकता है और कई टाइल्स पर भी फैल सकता है। अकसर ऐसे निशान फलों के जूस, शराब या चाय इत्यादि गिरने से बनते हैं। मारबल फ्लोर को साफ  करने के लिए कभी भी ऐसे उत्पाद का प्रयोग न करें, जिसमें एसिड हो। वरना आपके मारबल की चमक हमेशा-हमेशा के लिए चली जाएगी।  मारबल  फ्लोर के टाइल्स काफी झिरझिरे होते हैं। फश्र्ा पर खाना, तेल, स्याही गिरने, फर्नीचर रखने और पानी से यह आसानी से बदरंग हो सकता है। खाना बनाने का तेल या कोई अन्य चिकना द्रव्य गिरने से मारबल पर धब्बे बन जाते हैं, इसलिए जब भी ऐसा हो, तो आप इसे तुरंत साफ  कर दें।  मारबल  के फर्श और मारबल  के फर्नीचर की नियमित साफ-सफाई से इसका रंग काफी लंबे समय तक बरकरार रहता है। सबसे अच्छा तरीका यह है कि फर्श को पोंछने के लिए टैरी कपड़ों का इस्तेमाल करें और गर्म पानी की जगह गुनगुना पानी लें। जब तक फर्श पर कोई चीज जमी हुई न हो, तब तक इसे रगड़ें न। फर्श को साफ  करने के बाद आप इसे चमकाने के लिए संबंधित लिक्विड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App