सतपाल रायजादा के पास इनोवा-इंडिगो और बाइक

By: Oct 23rd, 2017 12:05 am

ऊना —  ऊना सदर विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के नाम पर पांच करोड़ 29 लाख 63 हजार 667 रुपए का बैंक लोन है। सतपाल रायजादा ने 2015-16 वित्तीय वर्ष में अपनी वार्षिक आय 1032985 रुपए तथा पत्नी की आय 608038 रुपए बताई है। सतपाल रायजादा की चल संपत्ति 2109616 रुपए, पत्नी की चल संपत्ति 518245 रुपए व परिवार के अन्य सदस्यों के पास क्रमशः 52290 रुपए, 44228 रुपए तथा 734972 रुपए की चल संपत्ति है। जबकि सतपाल रायजादा के पास वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार आठ करोड़ 61 लाख 78 हजार 81 रुपए की अचल संपत्ति है। सतपाल रायजादा के पास 70 हजार रुपए नकद व उनकी पत्नी के पास 40 हजार रुपए नकद हैं। जबकि माता के पास 50 हजार नकद राशि है। सतपाल रायजादा के पांच बचत खातों में कुल 36788 रुपए तथा चालू खाते में 290788 रुपए हैं। जबकि पत्नी के दो बैंक खातों में 113245 रुपए, एक बेटे के खाते में 22290 रुपए व  दूसरे बेटे के खाते में 44228 रुपए व माता के खाते में 84972 रुपए है। रायजादा की पांच बीमा पालिसी है। जबकि उनके पास एक इनोवा, एक इंडिगो कार व एक बाइक है। उनके पास डेढ़ लाख रुपए कीमत के 50 ग्राम सोना, पत्नी के पास 365000 रुपए कीमत के 120 ग्राम सोना है। उनकी मां के पास छह लाख रुपए मूल्य के 200 का ग्राम स्वर्ण आभूषण हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App