सही तरीके से सोना फायदेमंद

By: Oct 29th, 2017 12:05 am

जवान बने रहने के लिए रोजमर्रा की भागती-दौड़ती जिंदगी में लोग पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। स्वस्थ जीवन और खिलते चेहरे के लिए अच्छी नींद जरूरी होती है। अच्छी नींद न लेने की वजह से सुस्ती और थकान होने लगती है, साथ ही चेहरे की खूबसूरती पर भी असर पड़ता है। कम सोने से सिर्फ  सेहत पर ही प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि वैवाहिक जीवन और शारीरिक सुंदरता पर भी काफी असर पड़ता है। जवान बने रहने के लिए अच्छी नींद काफी जरूरी होती है। शरीर को कम से आठ घंटे की नींद आवश्यक होती है। इससे लोग ताजगी महसूस करते हैं और त्वचा जवान रहती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जब लोग अधूरी नींद लेते हैं तो उनके चेहरे से पता चल जाता है। नई कोशिकाएं पुरानी कोशिकाओं की जगह ले लेती हैं। स्टॉक्होम विश्वविद्यालय के शोधकर्तायों के मुताबिक, कम नींद लेने वाले लोग कम आकर्षित दिखते हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, साथ ही वह लोग अच्छी नींद लेने वाले लोगों की अपेक्षा दुखी भी रहते हैं।

नियमित रूप से सोएं

डाक्टर मेडोज के मुताबिक रोज नियमित रूप से सोने और जागने से लोग स्वसथ रहते हैं। रोज अलार्म लगाकर सोने से नियमित नींद मिलती है जिससे त्वचा जवान रहती है।

इस अवस्था में सोएं

सोते समय शरीर की अवस्था भी काफी मायने रखती है। कोई पेट के बल लेटता है तो कोई टेढ़ा होकर। आपको बता दें कि पीठ के बल लेटना स्वास्थ्य के लिए काफी उचित माना गया है। एक करवट सोने से चेहरे पर प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से त्वचा की सुंदरता पर बुरा असर पड़ता है।

टीवी और फोन बंद रखें

सोते समय दिमाग को शांति मिलती है। दिमाग को शांति देने के लिए वैज्ञानिक उपकरण जैसे मोबाइल, टीवी और लैपटॉप जैसे उपकरणों को बंद करके सोना चाहिए। सोने के समय शुरुआती पहला घंटा काफी महत्त्वपूर्ण होता है।

थकान दूर करें

चीजें नियमित रूप से न होने की वजह से आप स्ट्रेस फील करते हैं जो हार्मोन के उच्च स्तर की ओर संकेत करता है। अच्छी नींद लेने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। तनाव और थकान को दूर करने के लिए जिस कमरे में सोते हैं, उसे अच्छे से साफ  कर लें। जिन चीजों की जरूरत न हो, उन्हें  हटा दें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App