सुखराम चौधरी ने छोड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष का पद

By: Oct 17th, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब – चुनाव से ठीक पहले ही भाजपा सिरमौर के जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी ने अपना पद छोड़ दिया है। उन्होंने चुनावी व्यस्तता के कारण यह पद छोड़ने की बात कही है। उनकी जगह पर अब भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर शर्मा कार्यकारी तौर पर जिलाध्यक्ष का कार्यभार देखेंगे। पांवटा साहिब में जारी प्रेस बयान में पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी ने बताया कि वह विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं, जिस कारण संगठन को उतना ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि संगठन मजबूत रहे इसलिए वह जिलाध्यक्ष के पद पर सक्रिय पदाधिकारी को नियुक्त कर रहे हैं। इसलिए जिला की संगठनात्मक गतिविधियां अब जिला महामंत्री रामेश्वर शर्मा देखेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी व संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती के लिए हर समय तत्त्पर हैं। फिलहाल चुनावी व्यस्तताओं के कारण वह यह पद छोड़ रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App