सुरेश प्रशिक्षित स्नातक कला शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष

By: Oct 16th, 2017 12:01 am

हमीरपुर —  हिमाचल राजकीय प्रशिक्षित स्नातक कला अध्यापक संघ ने सर्वसहमति से सुरेश कौशल को प्रदेशाध्यक्ष व अखिलेश कुमार को महासचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष पवन बाला को चुना गया है। संघ के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को आयोजित किए गए। चुनाव का आयोजन पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पन्याली की अध्यक्षता में करवाया गया। संघ ने सर्वसहमति से सुरेश कौशल को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। सुरेश कौशल इससे पूर्व प्रदेश महासचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। संघ ने महासचिव के पद पर अखिलेश कुमार को सर्वसहमति से चुन लिया है। संघ ने पवन बाला को प्रदेश महिला विंग का अध्यक्ष चुना है, जबकि रश्मि कौशल को जिला हमीरपुर की महिला विंग का अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव प्रकिया से पूर्व समस्त सदन ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पन्याली को प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के लिए बधाई दी गई। चुनाव प्रक्रिया में बिलासपुर के प्रधान दिग्विजय मल्होत्रा, महासचिव राकेश चौधरी, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, विजय शर्मा, संजय कुमार, नंद कुमार, विजय कुमार, भुवनेश्वर ठाकुर, किशोर वर्मा, संजीव राजन, हमीरपुर की जिला कार्यकारिणी व अन्य जिलों के सदस्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App