हरियाणा पुलिस के खिलाडि़यों की डाइट बढ़ी

By: Oct 20th, 2017 12:02 am

चंडीगढ   —  हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बीएस संधु के द्वारा  दीपावली के शुभ अवसर पर बुधवार को हरियाणा के वशिष्ठ खिलाड़ी पुलिस कर्मचारियों को दिवाली पर एक बड़ा तोहफा देते हुए उनको टूर्नामेंट और कैंप के दौरान दी जाने वाली डाइट मनी को तिगुना करते हुए 50 से बढ़ाकर 150 रुपए किया है। हरियाणा पुलिस में वशिष्ठ खिलाड़ी कर्मचारियों की अंतिम पुलिस भर्ती 2010 में की गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा खिलाडि़यों के प्रोत्साहन के लिए सदैव महत्त्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, ताकि खिलाड़ी खेल के दौरान अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें और साथ ही खिलाडि़यो का डाइट मनी बढ़ने से खिलाडि़यों के मनोबल मे भी बढ़ोतरी होगी। इसी के साथ-साथ हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बीएस संधु ने हरियाणा राज्यवासियों और हरियाणा पुलिस के अधिकरियों व कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं व साथ कहा  कि दीपावली पटाखा रहित मनाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App