हिमाचली हुनर को टीवी पर लांच कर रहीं कंचन गुप्ता
बिलासपुर — हिमाचल की बेटी कंचन गुप्ता स्टार भारत चैनल पर प्रसारित हो रहे सीरियल ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ में सास कुंती देवी की भूमिका निभा रही हैं। कंचन गुप्ता की बदौलत ‘मिस हिमाचल’ की प्रतिभागियों के साथ ही प्रदेश के अन्य कलाकारों को टीवी सीरियल में एंट्री मिल पाई है। शिमला में जन्मी कंचन गुप्ता हिमाचली कलाकारों के लिए एक सेतू का कार्य कर रही हैं। कंचन गुप्ता अपनी बेटी सेन्योरिटा गुप्ता के साथ विभिन्न चैनलों में प्रसारित होने वाले सीरियलों के लीड रोल के लिए हिमाचली बालाओं को मौका दे रही हैं। मुंबई से ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के साथ विशेष बातचीत में कंचन गुप्ता ने बताया कि उनकी बचपन से ही रंगमंच में रुचि रही है, इसलिए उन्होंने थियेटर करना शुरू कर दिया। फिर उनके परिवार में सेन्योरिटा आई। बेटी भी उन्हें इसी फील्ड में आगे बढ़ने में सहयोग करने लगी। इसी दौरान उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस तैयार कर टीवी सीरियलों में हिमाचली कलाकारों को मौका देना शुरू किया। कंचन ने बताया कि अभी तक वह खुद भी जी टीवी, स्टार प्लस, सोनी टीवी, स्टार भारत सहित अन्य कई चैनलों पर प्रसारित हो चुके कई सीरियलों में महत्त्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App