तीन ने निगला जहर, दो की मौत

By: Nov 13th, 2017 12:05 am

ऊना में पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

ऊना, जोल –  ऊना जिला में तीन व्यक्तियों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया है। मरने वालों में एक 23 वर्षीय युवक व एक 65 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। इनके शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक युवक की पहचान रवि कुमार(23) पुत्र सीता राम निवासी छतैहड़ के रूप में हुई है। जबकि वृद्ध विशन सिंह(63) पुत्र रण सिंह गोंदपुर बनेहड़ा गांव का निवासी था। रवि व विशन सिंह को अचेत अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे मामले में बरनोह गांव के एक 36 वर्षीय युवक ने भी जहरीले पदार्थ का गलती से सेवन कर लिया, जिसे रविवार को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया।  डीएसपी हैडक्वार्टर कुलबिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों मामलों को लेकर जांच शुरू कर  दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App