भारत की बेटी मानुषी मिस वर्ल्ड-2017

By: Nov 19th, 2017 12:03 am

सान्या (चीन) – भारत की 21 वर्षीय मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले यह खिताब 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था। हरियाणा की रहने वाली मानुषी ने कई देशों से आईं 108 सुंदरियों की स्पर्धा में अव्वल आकर यह अहम उपलब्धि हासिल की है। मानुषी एमबीबीएस कर रही हैं और उसके मां-बाप भी डाक्टर हैं। गौर रहे कि ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, डायना हेडन सहित अब तक छह भारतीय सुंदरियां मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। फाइनल में मानुषी से पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों। उनका जवाब था कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App