रविंद्र कुमार को अध्यक्ष का ओहदा

By: Nov 24th, 2017 12:01 am

शिमला – इंस्टीच्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) हिमाचल इकाई की 16वीं आमसभा का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान सत्र 2017 से 2019 तक नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।  वर्ष 2017 से 2019 के लिए गठित नई कार्यकारिणी में इंजीनियर रविंद्र कुमार शर्मा को अध्यक्ष, जबकि इंजीनियर विश्वमोहन जोशी को सचिव बनाया गया है।  सुनील ग्रोवर को काउंसिल मेंबर, जबकि दिनेश कुमार कश्यप, आरएस राणा, एसएन कपूर, पंकज डढवाल, डा. ओम प्रकाश राही, जेडी भारद्वाज, नरेश गुप्ता, सुरिंद्र वशिष्ट, नितिन गर्ग, एवी शर्मा, कुसुम शर्मा, संजय सूद, हेमराज सैणी व गौरव कपूर को सदस्य बनाया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App