रिकांगपिओ में गद्दार बाहर

By: Nov 14th, 2017 12:05 am

जिला कांगे्रस कमेटी ने 13 को छह साल के लिए किया निष्कासित

 रिकांगपिओ – जिला कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी ने पत्रकार वार्ता करते हुए सोमवार को कहा कि हाल ही के विस चुनाव में कांग्रेस के कई पदाधिकारियोें व कार्यकर्ताओं की पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ  कार्य करने शिकायत मिली है। उक्त लोगों ने चुनाव प्रचार में  पार्टी उम्मीदवार का सहयोग  नहीं किया।  इस अवसर पर पूर्व विस उपाध्यक्ष एवं कांगे्रस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी, जिला यूथ कांग्रेंस अध्यक्ष प्रताप नेगी, महासचिव भागरथ, निर्मल नेगी, मीडिया प्रभारी डा. सूर्या बोरस, प्रदेश राज्य सहकारी बैंक उपाध्यक्ष पीतांबर दास व रघुवीर नेगी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जिला के तीनों ब्लॉक ों के करीब 13 कांग्रेस पदाधिकारियों, जिनमें कल्पा ब्लॉक के प्रेम राज भंडारी पूर्व अध्यक्ष कल्पा ब्लॉक, निगम भंडारी महासचिव एनएसयूआई, नील चंद सदस्य, रामपति पूर्व अध्यक्ष बीडीसी कल्पा ब्लॉक, आत्म प्रकाश विष्ट सदस्य काग्रेस कमेटी, पूह ब्लॉक से प्रताप सिंह संयोजक खेत मजदूर खलिहान कांग्रेस, निर्मल नेगी संयोजक सोशल मीडिया मूरंग तहसील, बालाबीर उपाध्यक्ष पूह ब्लॉक कांग्रेस, निचार ख्ांड से दिग्विजय सिंह जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य, देव सिंह उपाध्यक्ष बीसीसी निचार, ओम प्रकाश, दौलत राम, भरगत दास सचिव जिला कांगे्रस कमेटी किन्नौर को तुरंत प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित किया है। नेगी ने कहा कि इस की  प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App