रेनबो वर्ल्ड स्कूल डरोह में कविता गान प्रतियोगिता

By: Nov 19th, 2017 12:05 am

डरोह — रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना में कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे ंनर्सरी व के जी के लगभग 300  बच्चों ने भाग लिया। सभी  बच्चों ने एक्शन के साथ  लयात्मक  रूप से कविता का गायन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य स्कूल प्रबंधक रवि जम्वाल व  स्कूल  प्रधानाचार्या डाक्टर मीरा भाटिया व शशि ठाकुर रहे। नर्सरी रोज में प्रथम आस्था राणा  द्वितीय पर्व  राणा व  तृतीय कनिष्का रहे। केजी  रोज में प्रथम अनिकेत पटियाल, द्वितीय आर्यन सोनी  व  तृतीय अखिलेश राणा  रहे। इन सभी नौनिहालों को स्कूल प्रबंधक रवि जम्वाल व स्कूल प्रधानाचार्या डाक्टर मीरा भाटिया ने अच्छे प्रदर्शन के लिए इन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App