रोमांटिक और एफोर्डेबल हनीमून डेस्टिनेशन

By: Nov 26th, 2017 12:05 am

शादी की तैयारियों की भागदौड़, व्यस्तता और तनाव के कारण कई बार जोड़े के लिए नए जीवन की शुरुआत के ये पल कड़वे अनुभवों में तबदील हो जाते हैं। ऐसे में शादी के बाद हनीमून पर जाना सिर्फ  सुखद ही नहीं, बेहद जरूरी भी हो जाता है…

शादी किसी भी जोड़े की जिंदगी के सबसे महत्त्वपूर्ण लम्हों में से एक है। महीनों पहले से शादी के अहम पलों को खास और यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो जाती हैं। वैसे तो सभी अपनी ओर से बेहतर प्रयास करने की कोशिश करते हैं, लेकिन शादी की तैयारियों की भागदौड़, व्यस्तता और तनाव के कारण कई बार जोड़े के लिए नए जीवन की शुरुआत के ये पल कड़वे अनुभवों में तबदील हो जाते हैं। ऐसे में शादी के बाद हनीमून पर जाना सिर्फ  सुखद ही नहीं, बेहद जरूरी भी हो जाता है। आमतौर पर हनीमून को एक महंगा या अधिक खर्च वाला आयोजन माना जाता है। खासकर जब हनीमून के लिए विदेश की सैर करने की योजना बनाई जा रही हो। इसलिए बहुत से कपल हनीमून डेस्टिनेशन की प्लानिंग करते समय विदेश की सैर का ख्याल भी अपने दिमाग में नहीं लाते। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो यह ख्याल बदल दीजिए। दुनिया भर में बहुत से ऐसे हनीमून डेस्टिनेशन हैं जो अच्छे और रोमांटिक होने के साथ-साथ आपके बजट के हिसाब से ही आपकी जेब हल्की करेंगे। पेरिस हर कपल का ड्रीम हनीमून डेस्टिनेशन होता है, लेकिन आपकी जेब पेरिस जाने की इजाजत नहीं देती, तो कनाडा का मॉन्ट्रियल आपके लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है। कनाडा में बसा यह शहर सैलानियों को फ्रांस का एहसास करवाता है। वैसे तो यहां सैर के लिए बाइक और कार भी किराए पर मिलती हैं, लेकिन यहां का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम इतना शानदार है कि कार किराए पर लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती। साथ ही यहां की बहुत सारी खूबसूरत और आकर्षक जगहों और इवेंट्स का मजा सैलानी मुफ्त में उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, द मॉन्ट्रियल म्यूजियम ऑफ  फाइन आर्ट्स और रेडबाथ म्यूजियम जैसे डेस्टिनेशन की सैर भी मुफ्त में की जा सकती है। यह रोमांटिक और एफोर्डेबल हनीमून डेस्टिनेशन है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App