विदेशी मॉडलों को टक्कर देगी बिलासपुर की बेटी

By: Nov 22nd, 2017 12:05 am

घुमारवीं — हिल्स क्वीन शिमला में आयोजित होने वाली मिस अखंड भारत-2017 में बिलासपुर जिला के ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी रैंप पर चमक बिखेरेगी। ग्लोबल प्लेस एंड स्टाप टेरेरिजम सामाजिक विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में भारत देश के अलावा विदेशों की मॉडल भाग लेंगी। इसमें बिलासपुर की नेहा चौधरी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। अमन गांधी फिल्म प्रोडक्सन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन शिमला में किया जा रहा है। इसमें ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी शिमला में होने जा रही मिस अखंड भारत प्रतियोगिता में भाग ले रही है। शिमला में अमन गांधी फिल्म प्रोडक्सन द्वारा आयोजित की जा रही यह प्रतियोगिता 21 से 25 नवंबर तक चलेगी। इसमें 21 से 24 तक ग्रोमिंग की जा रही है। 25 नवंबर शाम को मिस अखंड भारत-2017 का फाइनल मुकाबला होगा। नेहा चौधरी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए वह इन दिनों शिमला में हो रही ग्रोमिंग में भाग ले रही है। प्रतियोगिता में देश के अलावा विदेशी मॉडल भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस प्रतियोगिता में 15 मॉडल भाग ले रहीं हैं। यह प्रतियोगिता ग्लोबल प्लेस एंड स्टाप टेरेरिजम सामाजिक विषय पर आधारित है। प्रतियोगिता के अगले दिन 26 नवंबर को 26/11 अटैक में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। गौर रहे कि इससे पहले भी नेहा ने कई खिताब अपने नाम किए हैं। नेहा चौधरी ने दि हिमालय ब्यूटी वर्ष 2017 का खिताब भी अपने नाम किया है। फरवरी माह में दिल्ली आयोजित मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया 2017 का आवार्ड भी जीता है। इसमें नेहा का चयन मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2018 के लिए हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App