समझदारी देख बनाया था कप्तान

By: Nov 18th, 2017 12:06 am

धोनी ने राज से उठाया पर्दा, बेहिचक रखता था मन की बात

नई दिल्ली— भारत के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने एक अहम राज से पर्दा उठाया है। धोनी को 2007 में भारत का कप्तान बनाया गया था, उस वक्त वह मात्र 26 वर्ष के थे। धोनी ने बताया कि आखिर उन्हें 2007 में कैसे कप्तान के रूप में चुना गया था। धोनी ने कहा कि वह उस चर्चा में शामिल नहीं था, जब मुझे कप्तान चुना गया। मुझे लगता है कि खेल के प्रति मेरी समझ और मेरी इमानदारी की वजह से मुझे यह दायित्व सौंपा गया। खेल को समझना बहुत महत्त्वपूर्ण होता है। उस वक्त वह सबसे युवा खिलाडि़यों में से एक थे। वह बेहिचक अपनी राय रखते थे। टीम सदस्यों के साथ मेरा व्यवहार बहुत अच्छा था। शायद इसलिए मुझे कप्तान बनाया गया।  धोनी ने कुल 199 वनडे मैचों कप्तानी की, जिसमें टीम इंडिया ने 110 मैच जीते। इसके अलावा धोनी ने देश को पहला टी-20 वर्ल्ड कप भी दिलाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App