साउथ सुपरस्टार आर्या हैं दुल्हन की तलाश में

By: Nov 26th, 2017 12:05 am

बालीवुड ही नहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कई बैचलर स्टार्स हैं। इन सभी स्टार की लाखों दीवानी हैं। शायद ही कोई लड़की ऐसी हो जो इनकी दुल्हनिया नहीं बनना चाहती हो। ऐसे में लड़कियों के लिए एक साउथ सुपरस्टार की दुल्हनिया बनने का बहुत ही खूबसूरत मौका मिला है। साउथ सुपरस्टार आर्या इन दिनों अपनी दुल्हनिया की तलाश में हैं। अभी तक आर्या को न तो कोई हमसफर मिली है न ही घरवालों ने उनके लिए किसी को पसंद किया है। आर्या ने फेसबुक के जरिए अपनी दुल्हनिया ढूंढने की बात सामने रखी है। इस पेज को ओपन करके लड़कियों को अपनी डिटेल भरने के साथ अपनी फोटो और वीडियोज अपलोड करनी है। इसके अलावा उन्होंने एक कांटैक्ट नंबर भी शेयर किया है। इंट्रेस्टेड लड़कियां 7330173301 नंबर पर कॉल कर सकती हैं। इस पर कॉल करने से आर्या की आवाज में प्री रिकार्डेेड मैसेज सुनाई देता है। साथ ही कॉलर को एक ऑटो जेनरेटेड टेक्स्ट मैसेज भी मिलता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App