अशोक आनंद भारतीय नेटबाल टीम मैनेजर

By: Dec 11th, 2017 12:04 am

मलेशिया में करेंगे खिलाडि़यों का मार्गदर्शन, पुरुष एशियन चैंपियनशिप 13 दिसंबर से

मंडी— मलेशिया में होने जा रही द्वितीय पुरुष एशियन नेटबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का मैनेजर प्रदेश के अशोक आनंद को नियुक्त किया है। अखिल भारतीय नेटबाल संघ ने अशोक आनंद को भारतीय टीम में दूसरी बार मैनेजर के रूप चयनित किया है। अशोक आनंद स्पर्धा के लिए रवाना हो गए हैं। अशोक के चयनित होने पर नेटबाल संघ के पदाधिकारियों और खिलाडि़यों ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि मलेशिया में 13-17 दिसंबर को द्वितीय पुरुष एशियन नेटबाल चैंपियनशिप होगी। सरकाघाट के खौदा गांव के आशोक आनंद लंबे समय से नेटबाल खेल जुड़े हुए हैं। वह वर्तमान में प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव हैं। चैंपियनशिप में क्वालिफाई करने वाले भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ब्रूनेई, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड़, मालद्वीप सहित दस देशों के खिलाड़ी व अधिकारी भाग लेंगे।  भारतीय टीम में 12 खिलाडि़यों को शामिल किया गया है। चेतन को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा अम्मन धैया, निथिन, अंकित कुमार, राकेश कुमार, युद्धवीर सिंह, विपिन धैया, अनिल कुमार, आकाश बत्तरा, चंदनद्वीप सिंह, कुलदीप शर्मा व सिकंदर टीम में शामिल  हैं। भारतीय नेटबाल फेडरेशन ने हिमाचल  के अशोक आनंद को टीम का मैनेजर, अनिल खत्री को कोच तथा ललित कुमार को सहायक कोच नियुक्त किया है।

मैच जीतने को तैयार

मैनेजर अशोक आनंद का कहना है कि भारतीय टीम मैच जीतने के लिए तैयार है। खिलाडि़यों की दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी कमियों को दूर किया गया है। भारतीय टीम जीतने के उद्देश्य से 13 दिसंबर को मलेशिया में मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम दिल्ली से 11 दिसंबर को मलेशिया के लिए रवाना होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App