एक मिनट के एक करोड़

By: Dec 16th, 2017 12:07 am

हालीवुड प्रोजेक्ट में व्यस्त चल रहीं प्रियंका चोपड़ा एक बहुत जल्द भारत के एक अवार्ड फंक्शन में नजर आ सकती हैं। खबर है कि इस समारोह में प्रियंका परफॉर्म भी करने वाली हैं। बता दें कि इस शो में कई अन्य सितारों के अलावा रणवीर सिंह, कटरीना कैफ, शाहिद कपूर, जैकलिन भी परफॉर्म करते दिखेंगे और प्रियंका इस शो के फिनाले में परफॉर्म करेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपने हिट गानों पर परफॉर्म करेंगी और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अपने पांच मिनट के परफॉर्मेंस के लिए वह पांच करोड़ रुपए चार्ज करने वाली हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App