डरो मत, धाकड़ बनो

By: Dec 12th, 2017 12:05 am

मनीषा चंदराणा (ईमेल द्वारा)

दंगल गर्ल अभिनेत्री जायरा वसीम से दिल्ली. मुंबई विमान में उनके साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। महिला चाहे वह अभिनेत्री हो, छात्रा हो, आफिस वर्कर या गृहिणी हो, उनसे छेड़छाड़ करने वाले बुरे तत्त्व हर जगह मौजूद हैं। उनसे निपटने के लिए धाकड़ बनने की ही जरूरत है। महिलाओं के साथ बदतमीजी करने वाले धाकड़ बन कर उनके साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं। ऐसे बदमाश लोगों को जगह पर ही तुरंत सबक सिखाना चाहिए। उन्हें सबक नहीं सिखाया जा रहा है इसीलिए उनकी हिम्मत बढ़ रही है। देश की महिला धाकड़ बनेगी, तब ही समाज से बुरे तत्त्व हटने की शुरुआत होगी। बुरे तत्त्वों को खदेड़ना ही पड़ता है, वे अपने आप समाज से कभी हटते नहीं। समाज में उनके लिए कोई जगह नहीं है, यह संदेश उन तक जाना चाहिए। सिर्फ र्ुफिल्मों में ही धाकड़पन नहीं चाहिए, वास्तव में भी धाकड़पन दिखा कर अपनी रक्षा खुद ही करने के लिए महिलाओं को हर समय तैयार रहना चाहिए। नारी को खुद की शक्ति को पहचानना जरूरी है। उस शक्ति को जागृत करने के लिए डर पर जीत हासिल करने के लिए प्रयास होना आज की जरूरत है। वैसे तो भारत में नारी को अबला भी कहा जाता है, पर इसी नारी को शक्तिस्वरूपा भी कहते हैं। अबला की छवि से बाहर निकल कर महिलाओं को शक्तिस्वरूपा का चोला ओढ़ना होगा, तभी इस आधी दुनिया को पूरा सुरक्षा का पूरा अधिकार मिलेगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App