पांगी बर्फ में कैद

By: Dec 12th, 2017 12:02 am

पांगी— पांगी घाटी में बर्फबारी का दौर जारी रहने से उपमंडल का संपर्क शेष विश्व से कटकर रह गया है। बर्फबारी के कारण पांगी घाटी के तमाम मुख्य व संपर्क मार्गों पर वाहनों के पहिए थमकर रह गए हैं।  तापमान के शून्य डिग्री से नीचे लुढ़क जाने से घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। सोमवार को उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में करीब छह इंच ताजा बर्फबारी रिकार्ड की गई है, जबकि ऊपरी पहाडि़यों पर डेढ़ से दो फुट बर्फ गिरी है।  सर्द हवाओं के चलते लोग पूरी तरह घरों में कैद होकर रह गए हैं। समाचार लिखे जाने तक पांगी में बर्फबारी जारी थी। उपमंडलीय प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बर्फबारी  के बीच घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।  जानकारी के अनुसार बुधवार को समूची पांगी घाटी बर्फ  की सफेद चादर से ढक गई है। किलाड़ में आधा फुट और हुडान, चस्क भटोरी सहित शूण आदि गांव में भी करीब डेढ़ फुट बर्फ  गिरी है।

पांगी मुख्यालय किलाड़ में आधा फुट और पहाड़ों पर डेढ़ से दो फुट बर्फ  गिरी है।   व्यवस्थाएं बेहतर रखने के तमाम प्रबंधों को पहले ही अमलीजामा पहनाया जा चुका है

डा. सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App