पुरोइयां-मटियारी में आठ खैर कत्ल

By: Dec 8th, 2017 12:07 am

बंगाणा – बंगाणा वन क्षेत्र के तहत गांव पुरोइयां व मटियारी में वन काटुओं ने खैर के आठ पेड़ों का कत्ल कर दिया है। वन विभाग ने मौका पर 42 मोछे बरामद किए है। विभाग ने अवैध लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी गई है। इस अवैध खैर कटान में मोछों की कीमत का अनुमान करीब चार लाख रुपए लगाया गया है। मामले की शिकायत पुलिस थाना बंगाणा में दर्ज करवा दी है। वन विभाग की और से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि पुरोइयां व मटियारी के जंगल में आठ खैर के कटे हुए पेड़ पाए गए है। इस दौरान जंगल में जांच के दौरान वन विभाग को 42 मोछे बरामद हुए है। वन विभाग ने इन मोछों को कब्जे में ले लिया है। वहीं मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी है। अभी तक वन विभाग को वन विभाग को वन काटुओं की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उल्लेखनीय है कि बंगाणा क्षेत्र के घने जंगलों में धड़ल्ले से अवैध कटान का सिलसिला जारी है। वहीं रातोंरात अवैध कटान की गई लकड़ी को पंजाब में तस्करी की जा रही है। वन काटुओं पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग अभी तक कोई खास कार्रवाई नहीं कर पाया है। बंगाणा वन क्षेत्र के रेंज आफिसर हेमराज धीमान ने बताया कि पुरोइयां व मटियारी के जंगल में 42 मोछे खैर के बरामद किए गए है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App