फोरलेन के काम से लग रहा जाम

By: Dec 10th, 2017 12:05 am

 कुल्लू — ऊझी घाटी के डोभी-डोहलूनाला में इन दिनों फोरलेन कार्य जोरों पर चला हुआ है। फोरलेन कार्य के चलते यहां जगह-जगह पहाड़ों की कटिंग और सड़क को समतल किया जा रहा है।  बता दें कि डोभी-डोहलूनाला में हो रहे फोरलेन कार्य से जहां हर रोज जाम लग रहा है, वहीं यहां के स्थानीय लोगों सहित दोपहिया वाहन चालक रोज धूल-मिट्टी से परेशान हो रहे हैं। फोरलेन कार्य से यहां आधे-आधे घंटे तक जाम की दिक्कतें पेश आ रही हैं। शनिवार को भी डोहलूनाला में फोरलेन कार्य के चलते यहां जाम की दिक्कतें बनी रहीं।  वहीं, वाहन चालकों की मानें तो क्षेत्र में चल रहे फोरलेन कार्य से उठ रही धूल-मिट्टी से लोगों को खांसी व जुकाम सहित अन्य बीमारियां लगा रही है। बहरहाल शनिवार को डोहलूनाला में फोरलेन कटिंग के चलते यहां जाम लग रहा, जिससे लोग जूझते रहे और धूल-मिट्टी से परेशान होते रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App