होटल में बंदर परोसते हैं खाना

By: Dec 10th, 2017 12:01 am

दुनिया में कई तरह के रेस्टोरेंट खोले जा रहे हैं। इन रेस्टोरेंट में ऐसी ऐसी खासियत होती है कि हम जानकर चौंक जाते हैं। जैसे अभी हाल ही में जापान में न्यूड रेस्टोरेंट खुला है जहां पर सभी को बिना कपड़ो के आना होता है। यहां आते ही उन लोगों का फोन भी रख लिया जाता है ताकि उनकी कोई तस्वीरें ना निकाल सके। आज ऐसे ही एक और रेस्टोरेंट के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो थोड़ा अजीब ही है। हम आपको दुनिया का सबसे अनोखा रेस्टोरेंट दिखाने जा रहे हैं जहां पर वेटर के रूप में इंसान नहीं बल्कि बंदर होते हैं। वैसे बंदरों के बारे में आपको पता ही होगा कि कितने समझदार होते हैं और समझते भी है उन्हें जो सीखा दिया जाए। आपको बता दे, रेस्टोरेंट जापान के टोक्यो में बना हुआ है जहां पर बंदर काम करते हैं। इस खास और अनोखे रेस्टोरेंट का नाम है कायावुकिया, जहां पर आपको वेटर के रूप में बंदर मिलेंगे जो आने वाले लोगों को आकर्षित भी कर रहे हैं, हालांकि जापान में जानवरों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ बड़े सख्त नियम हैं, लेकिन इन बंदरों से काम लेने के लिए रेस्टोरेंट के मालिक काओस ओत्सुका ने सरकार से अनुमति ले रखी है। पूरी जानकारी के लिए ये आपको बता दे कि यहां के मालिक बंदरों से पुरे दिन में सिर्फ दो घंटे ही काम लेते हैं। नियम के अनुसार बंदर भी यहां के स्टाफ की तरह यूनिफार्म में नजर आते हैं और कस्टमर्स को सर्विस देते हैं। मेन्यू लाना, आपका आर्डर लेना, और आर्डर को सही टेबल पर डिलीवर करना ये सारे काम करते हैं। वैसे तो जापान और चीन में ऐसे कई सारे रेस्टोरेंट हैं जो अपनी खासियत के लिए जाने जाते हैं और पहचाने जाते हैं। ऐसी खास और अनोखी जगहों पर पर्यटक भी आते हैं और आकर्षित भी होते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App