होली-भरमौर के लिए बस सेवा बहाल

By: Dec 16th, 2017 12:05 am

भरमौर – जनजातीय उपमंडल मुख्यालय भरमौर के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा बहाल हो गई है। जिसके चलते यात्रियों को भी यहां पर एक बड़ी राहत मिली है। हालांकि शुक्रवार को सुबह के समय उपमंडल मुख्यालय भरमौर से पहली बस सेवा लोगों को नहीं मिल पाई और लाहल से बस जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुई। इसके पीछे की बजह सड़क पर सुबह के समय अधिक फिसलन होना बताया गया है। बहरहाल शुक्रवार से भरमौर और होली मुख्य सडकों पर निगम की सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो गई है, जबकि ग्रामीण रूटों पर कुछ इंतजार यात्रियों को करना पडे़गा।  निगम प्रबंधन का कहना है कि सुबह के समय सडक पर बर्फ जमने का अधिक संभावना रहती है। लिहाजा सुरक्षा के लिहाज से लाहल से बस सेवा शुरू के समय आरंभ की गई। होली घाटी के लिए भी निगम की अब बस सुचारू रूप से आरंभ हो गई है। उधर, एचआरटीसी के निरीक्षक रत्न चंद का कहना है कि निगम का प्रयास रहता है कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि चौभिया समेत अन्य ग्रामीण रूटों पर भी जल्द बस सेवा बहाल करने का निगम प्रयास करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App