आने वाले सीरियल

By: Jan 28th, 2018 12:10 am

मोम 48

शिल्पा शिंदें रश्मि सूद के साथ नए सीरियल में काम करने जा रही है। रश्मि सूद  टेलीविजन उद्योग की लोक निर्माता है। शिल्पा शिंदे नए सीरियल ‘मोम 48’ में शिल्पा शिंदे भूमिका निभाने जा रही है। यह शो जल्द ही शुरू होने  जा रहा है, जो पूरी तरह से महिलाओं पर संबंधित है। यह महिला शक्ति या लड़कियों पर पूरी तरह अधारित है। एमओएम 48 सर्वश्रेष्ठ रियलिटी शो में से एक है, जो कि उन लड़कियों को दिखाएगा जिनकी उम्र 12 से 20 वर्ष होगी। इस शो में लड़कियों को एक मंच दिया जाएगा, जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं।

खतरों के खिलाड़ी  सीजन- 9

बालीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी कलर्ज पर स्टंट रियलटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ नौंवे सत्र के साथ वापस आ रहे हैं। इससे पहले रोहित शेट्टी ने 5-6 खतरों के खिलाड़ी को होस्ट किया था। पिछले सीजन में अर्जुन कपूर ने इसे होस्ट किया था। एंडोमोल द्वारा  निर्मित खतरों के खलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है क्योंकि यह सीरियल डर फैक्टर पर आधारित है। जो चार देशों में फिल्माया गया है। मलेशिया, दक्षिण अफ्रिका, अर्जेंटीना और स्पेन। ‘खतरों के खिलाड़ी-9’ की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App