तेज हॉर्न की आवाजें

By: Jan 28th, 2018 12:05 am

तेज हॉर्न की आवाजें तो दैया रे दैया।

चें-चें, पें-पें की कर्कश धुन से कितने नुकसान।

सिर पर उठता दर्द इन्हें सुन दुखते लगते कान।

बहरे न हो जाएं कहीं हम डर लगता भैया।

यह कनफोड़ हार्न शहर में फौरन ही हों बैन।

सड़कों पर चलना है दुभर  गायब है सुख चैन।

शोर थमे तो हो चैन।

-अहिमामऊ पुल, शहीद पथ, अरुणगंज, लखनऊ


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App