नाबालिग को भगाने पर केस दर्ज

By: Jan 21st, 2018 12:05 am

घुमारवीं — थाना घुमारवीं में अज्ञात व्यक्ति पर नाबालिग लड़की को घर से भगा ले जाने का मामला आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाने में दी शिकायत में लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन को 19 जनवरी शुक्रवार रात को अज्ञात व्यक्ति घर से भगा कर ले गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन लगभग 18 साल है। 19 जनवरी रात को नौ बजे तक वह घर के ही कामकाज निपटा रही थी, लेकिन कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा, तो उसकी बहन घर से गायब थी। उन्होंने हर जगह उसकी तलाश की, लेकिन  उसका कोई अता-पता नहीं चला। लड़की के भाई ने अंदेशा जताया है कि उसकी बहन को अज्ञात व्यक्ति घर से भगा कर ले गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसएचओ शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App