बंजार में मकान, चौपाल में सेब के पौधे राख

By: Jan 13th, 2018 12:15 am

बंजार – बंजार के अंतर्गत शिल्ही पंचायत के शरूंगर गांव में  गुरुवार देर रात आग लगने से अढ़ाई मंजिला मकान, एक गोशाला और एक रसोई घर जलकर राख हो गया। ग्राम पंचायत प्रधान व लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी और प्रशासन मौके पर गया और जायजा लिया, जिसमें दो परिवारों के छह लोग इस अग्निकांड में प्रभावित हुए हैं। इनमें नंत राम, हुक्म राम, नंदलाल, धनीराम, राम लाल और सदानंद इस अग्निकांड में प्रभावित हुए हैं। मकान काष्ठकुणी शैली से बना हुआ था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रभावित की ओर से आग लगने से लगभग लाखों का नुकसान आंका गया है। इस अग्निकांड में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मकान जलने से प्रभावित परिवारों की सारी संपत्ति राख हो गई है। सूचना मिलते ही बंजार पुलिस मौके पर बचाव कार्यों के लिए रवाना हुई। राजस्व विभाग की टीम भी घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। एसडीएम बंजार अपूर्व देवगण ने बताया कि प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा सात लाख 50 हजार रुपए आंका गया है। प्रशासन की ओर से फौरी राहत यथासंभव दी गई और प्रभावित परिवारों की और सहायता की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App