बारिश… ठंड की चपेट में ऊना

By: Jan 24th, 2018 12:05 am

ऊना – जिला में हुई बारिश के चलते एक बार फिर ऊना जिला ठंड की चपेट में आ गया है। एक ओर जहां बारिश के चलते दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दूसरी ओर रात का तापमान भी गिर गया। मंगलवार को सुबह के समय से हो रही बारिश के चलते भारी ठंड रही। ठंड के चलते दुकानदारों के अलावा अन्य लोगों को आग के अलाव का सहारा लेना पड़ा। हालांकि कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप खिल रही थी, लेकिन बारिश होते ही मौसम ने एकदम ही करवट बदल दी। इस दिन जिला में अधिकतम तापमान 11.4 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उधर, इस बारे में मौसम विभाग अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App