भारतीय युवक पर आया विदेशी लड़के का दिल, की शादी

By: Jan 13th, 2018 12:02 am

महाराष्ट्र के यवतमाल जिला में एक किताब विक्रेता के बेटे ने इंडोनेशिया में रहने वाले अपने समलैंगिक साथी से शादी की। बता दें कि यवतमाल जिला में यह पहली समलैंगिक शादी है, जिसकी पूरे शहर में चर्चा हो रही है। गुप्त तरीके से विवाह का आयोजन एक पॉश होटेल में हुआ। लोगों को इसके बारे में तब पता चला, जब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। गौरतलब है कि दोनों ही लड़के अमरीका में एक कंपनी में साथ काम करते हैं और वहां पर वह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। यवतमाल में रहने वाले लड़के ने अपने माता-पिता को समलैंगिक दोस्त के बारे में बताया तो वह अचंभित रह गए। उन्होंने अपने बेटे को ऐसा न करने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह अपनी बात पर टिका रहा। इसके बाद माता-पिता ने अपने बेटे को शादी के लिए इजाजत दे दी।  चीन और अमरीका से इस विवाह कार्यक्रम में 70 से 80 लोग शामिल हुए, जिसमें दस समलैंगिक जोड़े थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए चले गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App