मंडी के मुख्यमंत्री !

By: Jan 24th, 2018 12:05 am

सुरेश कुमार, योल, कांगड़ा

मुख्यमंत्री कहते हैं कि महीने में एक दिन वह मंत्रियों सहित मंडी में बैठकर लोगों की समस्या सुनेंगे, तो क्या मुख्यमंत्री सिर्फ मंडी के ही हैं? बाकी जिलों के बारे में क्या सोचा है, पता नहीं। माना कि जयराम मंडी के हैं पर मुख्यमंत्री बनने के बाद वह सारे प्रदेश के हैं। फिलहाल उन्हें इस तरह के भेदभाव से गुरेज करना चाहिए। हाल ही में पिछड़ा जिला घोषित हुए चंबा के बारे में अगर वह यह बात कहते, तो बात गले उतर सकती थी। प्रदेश की जनता ने उनसे बड़ी उम्मीदें लगा रखी हैं और यदि वह अपने कार्यकाल में मंडी का राग ही अलापते रहे, तो बाकी प्रदेश इंतजार ही करता रह जाएगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App