मार्कंडेय मंदिर के दर पहुंचे कृषि मंत्री

By: Jan 14th, 2018 12:05 am

 जुखाला— जनजातीय क्षेत्र लाहुलस्पीति से चुनाव जीत कर मंत्री बने रामलाल मार्कंडेय ने शनिवार को उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ एवं मऋर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि मार्कंडेय मंदिर में शीश नवाया। कृषि एवं जनजातीय मंत्री राम लाल मार्कंडेय ने मार्कंडेय मंदिर पहुंचकर सबसे पहले मऋर्षि मार्कंडेय जी का पवित्र स्नान किया, जिसके बाद मार्कंडेय ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। राम लाल मार्कंडेय को मदिर के पुजारी ने चुनरी भेंट की, जिसके बाद उन्होंने मार्कंडेय मंदिर में चल रहे पर्यटक के कार्य का जायजा लिया।  राम लाल मार्कंडेय ने बताया कि उनकी मऋर्षि मार्कंडेय में बहुत आस्था है और वह कई बार परिवार के साथ यहां पर मऋर्षि  का आशीर्वाद लेने आए है। उन्होंने बताया कि उन पर और उसके परिवार पर मऋर्षि  मार्कंडेय जी की कृपा है और वह साल में एक बार तो हर हाल में यहां पर स्नान और दर्शन करने के लिए आते हैं। वहीं इस बार के चुनाव में जीत के लिए उन्होंने मऋर्षि  मार्कंडेय जी से मन्नत मांगी थी। चुनाव जितने और मंत्री बनने के बाद आज उन्होंने मार्कंडेय मंदिर में पहुंच कर स्नान और दर्शन किए अपनी मन्नत को पूरा किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App