रिज पर गूंजी लेफ्ट राइट, लेफ्ट-राइट
शिमला – गणतंत्र दिवस का राज्यस्तरीय समारोह शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। शुक्रवार को रिज पर परेड की रिहर्सल की गई। शनिवार को भी यहां पर रिहर्सल का दौर चलेगा। राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां अब तेज कर दी हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य आकर्षण भव्य परेड होगी, इसकी रिहर्सल शुक्रवार को शुरू हो गई है। इस परेड में पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन व एनसीसी कैडेट्स हिस्सा लेंगे। शिमला के ऐतिहासिक रिज पर राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इसमें मौजूद रहेंगे। इसके अलावा इसमें विभिन्न विभागों की विकासात्मक झांकियां भी दिखाई जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक दल अपने-अपने कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
