अल्जाइमर ठीक करता है हरा धनिया

By: Feb 28th, 2018 12:05 am

हरा धनिया का इस्तेमाल खाने की सजावट को करने के लिए किया जाता है, पर क्या आपको पता है कि धनिया के पत्ते हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है। धनिया में भरपूर मात्रा में विटामिन, आयरन प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से खून साफ होता है। नियमित रूप से हरा धनिया खाने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आप अपनी स्किन को स्वस्थ, सुंदर और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो रोजाना धनिया के जूस का सेवन करें। धनिया के पत्तों के इस्तेमाल से मुंह के छालों की समस्या भी ठीक हो जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो मुंह के छालों को ठीक करते हैं। धनिया के पत्तों में विटामिन के की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण इसके सेवन से अल्जाइमर रोग ठीक हो जाता है। धनिया के पत्ते पाचन शक्ति को मजबूत बनाने का काम करते हैं। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो रोजाना हरे धनिया के जूस का सेवन करें। गठिया के मरीजों के लिए हरे धनिया के पत्ते रामबाण औषधि का काम करते हैं। रोजाना हरे धनिया के जूस को पीने से जोड़ों के दर्द की समस्या ठीक हो जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App