इंद्रू नाग की शरण में मंत्री

By: Feb 24th, 2018 12:10 am

धर्मशाला  —खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने शुक्रवार को सपरिवार धर्मशाला के खनियारा स्थित बाबा इंद्रू नाग मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर में आयोजित हवन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में पड़े सूखे के संकट से प्रदेशवासियों को बचाने के लिए उन्होंने बारिश के साक्षात देवता इंद्रूनाग से प्रार्थना की है। श्री कपूर ने बताया के इंद्रू नाग के चेलों ने खेलपात्र के दौरान जल्द बारिश व बर्फबारी  होने की बात की है। इससे संकट से जूझ रही खेती तथा किसानों को लाभ मिलेगा और प्रदेश पर छाए सूखे से संकट के बादल भी टल जाएंगे। कार्यक्रम के उपरांत अनौपचारिक बातचीत में किशन कपूर ने कहा कि धर्मशालावासियों का विश्वास और स्नेह उनकी ताकत है, वह लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए जी-जान से जुटे हैं।  इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया था। खाद्य आपूर्ति मंत्री के साथ धर्मशाला भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस मौके पर मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App