दादी मां के नुस्खे

By: Feb 3rd, 2018 12:05 am

* डेंगू के बुखार से राहत पाने के लिए नारियल पानी खूब पिएं। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्त्व जैसे मिनरल्ज और इलेक्ट्रोलेट्स शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

*   तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को पिएं। ऐसा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इसे दिन में चार बार पी सकते हैं।

*  डेंगू बुखार में मेथी की पत्तियां उबालकर चाय बनाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और डेंगू का वायरस दूर होता है।

 *  पपीते के पत्ते भी काफी असरदार हैं। इसमें मौजूद पपेन शरीर के पाचन को सही रखता है। इसका जूस पीने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं।

* तुलसी के पत्तों के साथ काली मिर्च को पानी में उबाल लें और पिएं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और यह एंटी बैक्टीरियल की तरह काम करता है।

Email : feature@divyahimachal.com

पाठकों से- अगर आपको कोई घरेलू स्वास्थ्य नुस्खा आता है, तो आप भी इस स्तंभ में शामिल हो जाइए। आपके नुस्खे हम नाम सहित प्रकाशित करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App